क्रिकेट

ENG vs IND 4th Test Day 4: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने इंग्लैंड को दी मजबूत शुरुआत

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं.

ENG vs IND 4th Test Day 4: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने इंग्लैंड को दी मजबूत शुरुआत
हसीब हमीद (Photo Credits: Twitter)

लंदन, 5 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (Rory Burns) 109 गेंद में दो चौके की मदद से 31 और हसीब हमीद (Haseeb Hameed) 85 गेंद में छह चौके की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड को चौथा टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए अब भी 291 रनों की जरूरत है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).