क्रिकेट

ENG vs IND 3rd Test Day 1 (Lunch Report): जेम्स एंडरसन ने भारतीय शीर्ष क्रम को किया ध्वस्त, रोहित शर्मा पारी संवारने में जुटे

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लीड्स स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 75 गेंद में एक चौका की मदद से 15 और 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत बिना खाता खोले नाबाद हैं.

ENG vs IND 3rd Test Day 1 (Lunch Report): जेम्स एंडरसन ने भारतीय शीर्ष क्रम को किया ध्वस्त, रोहित शर्मा पारी संवारने में जुटे
जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter/ICC)

लंदन, 25 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 75 गेंद में एक चौका की मदद से 15 और 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत बिना खाता खोले नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी केएल राहुल (0), चेतेश्वर पुजारा (1), कप्तान विराट कोहली (7) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (18) हैं. मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए अबतक अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है, जबकि ओली रॉबिन्सन ने एक विकेट चटकाया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).