Eng vs Ind 1st Test Day 1: पहले दिन का लंच हुआ घोषित, इंग्लैंड 61/2
इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले दिन का लंच घोषित हो गया है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए हैं.
लंदन, 4 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का लंच घोषित हो गया है. मेजबान टीम इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए हैं. टीम के लिए मौजूदा समय में डोमिनिक सिबली (18) और कप्तान जो रूट 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी रोरी बर्न्स (0) और जैक क्राउली (27) हैं. भारत के लिए अबतक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.
Lunch on Day 1 of the 1st Test.
Bumrah and Siraj pick a wicket apiece in the morning session.
Scorecard - https://t.co/TrX6JMiei2 #ENGvIND pic.twitter.com/Uc69T23VTj
— BCCI (@BCCI) August 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

