क्रिकेट

ENG vs AUS, Ashes Series 2023: लंच ब्रेक के समय लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में उस्मान ख्वाजा की दर्शकों से हुई तू-तू-मैं-मैं, मौजूद सुरक्षाकर्मी ने किया बीच बचाव; देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर मैच के 5वें दिन लंच के समय लॉर्ड्स मैदान के लॉन्ग रूम से जाते समय एमसीसी के एक सदस्य से भिड़ गए. दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो काफी अजीब तरीके से रनआउट हो गए. इसको लेकर स्टेडियम में मौजूद इंग्लैंड के फैंस का गुस्सा ऑस्ट्रेलिया की टीम पर देखने को मिला.

ENG vs AUS, Ashes Series 2023: लंच ब्रेक के समय लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में उस्मान ख्वाजा की दर्शकों से हुई तू-तू-मैं-मैं, मौजूद सुरक्षाकर्मी ने किया बीच बचाव; देखें वीडियो
उस्मान ख्वाजा (Photo Credits: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर मैच के 5वें दिन लंच के समय लॉर्ड्स मैदान के लॉन्ग रूम से जाते समय एमसीसी के एक सदस्य से भिड़ गए. दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो काफी अजीब तरीके से रनआउट हो गए. इसको लेकर स्टेडियम में मौजूद इंग्लैंड के फैंस का गुस्सा ऑस्ट्रेलिया की टीम पर देखने को मिला. इसमें फैंस के निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी थे, जिन्होंने अपनी चालाकी से जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा था. इसके बाद लंच के समय जब ऑस्ट्रेलिया की टीम लॉर्ड्स स्टेडियम के लॉन्ग रूम से होते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रही थी तो उसी वक़्त सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की एमसीसी के एक सदस्य से कहासुनी होने लगी. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को बीच बचाव करना पड़ा. इसी बीच उस्मान ख्वाजा के पीछे आ रहे डेविड वॉर्नर ने भी एमसीसी के उस सदस्य की बात का जवाब देते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).