क्रिकेट

ENG vs AUS, 1st Test Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0; इंग्लैंड 379 रन आगे

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत आज से हुआ हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गवांए 14 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर आठ और उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की थी.

ENG vs AUS, 1st Test Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0; इंग्लैंड 379 रन आगे
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत आज से हुआ हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गवांए 14 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर आठ और उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की थी. इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए. इससे पहले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग इलेवन से मिचेल स्टार्क को बाहर कर दिया है. मिचेल स्टार्क की जगह पर पर जोश हेजलवुड को शामिल किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).