ENG Beat NED, World Cup 2023, Live Score Update: इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 339 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 108 रनों की शानदार पारी खेली.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 40वां मैच इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हरा दिया हैं. इस हार के साथ नीदरलैंड्स की टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 339 रन बनाई. इंग्लैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 108 रनों की शानदार पारी खेली. नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 37.2 ओवर में महज 179 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से तेजा निदामानुरु ने सबसे ज्यादा नाबाद 41 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद और मोईन अली ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके.
A comprehensive win for England and they seal their second win of World Cup 2023💪#JosButtler #BenStokes #ChrisWoakes #DavidWilley #DawidMalan #AdilRashid #MoeenAli #ENGvNED #ENGvsNED #NEDvENG #NEDvsENG #ODIWorldCup2023 #CWC2023 #Cricket #SBM pic.twitter.com/cuLDlIVhYJ
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) November 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

