क्रिकेट

Most Ridiculous Rumours About MS Dhoni: क्या MS धोनी रोज पीते हैं 5 लीटर दूध? CSK के कैप्टेन कूल ने अपने बारे में सबसे बड़े अफवाहों पर से उठाया पर्दा, देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार उस मजेदार अफवाह पर चुप्पी तोड़ी, जिसने सालों से लोगों को हैरान किया हुआ था. एक प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया, तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने मुस्कराते हुए कहा, "मैं दिन में 5 लीटर दूध पीता हूं." धोनी ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से झूठ है. उन्होंने कहा, "मैं पहले दिनभर में एक लीटर दूध ज़रूर पीता था, लेकिन 4-5 लीटर?

Most Ridiculous Rumours About MS Dhoni: क्या MS धोनी रोज पीते हैं 5 लीटर दूध? CSK के कैप्टेन कूल ने अपने बारे में सबसे बड़े अफवाहों पर से उठाया पर्दा, देखें वीडियो

Most Ridiculous Rumours About MS Dhoni: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार उस मजेदार अफवाह पर चुप्पी तोड़ी, जिसने सालों से लोगों को हैरान किया हुआ था. एक प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया, तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने मुस्कराते हुए कहा, "मैं दिन में 5 लीटर दूध पीता हूं." धोनी ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से झूठ है. उन्होंने कहा, "मैं पहले दिनभर में एक लीटर दूध ज़रूर पीता था, लेकिन 4-5 लीटर? ये किसी आम इंसान के लिए मुमकिन ही नहीं है." इतना ही नहीं, धोनी ने उस अफवाह पर भी हँसी उड़ाई जिसमें कहा गया था कि वे वॉशिंग मशीन में लस्सी बनाते थे. गौरतलब है कि दूध वाली यह कहानी 2005 में ही चर्चा में आई थी, जब लोगों का मानना था कि धोनी की छक्के मारने की ताकत का राज़ 5 लीटर दूध है. अब खुद माही ने इन अफवाहों पर हँसते हुए विराम लगा दिया है.

क्या MS धोनी रोज पीते हैं 5 लीटर दूध? 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).