IND vs SA 1st Test Day 3 Lunch Break: लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर बनाए 392 रन, मार्को जानसन ने पारी को संभाला
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए. इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 11 रनों की हो गई है. तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया हैं. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, मार्को यॉन्सेन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए. इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 11 रनों की हो गई है. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, मार्को यॉन्सेन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 67.4 ओवरों में 245 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 100 ओवर में 7 विकेट खोकर 392 रन बना लिए हैं. मार्को जानसन 72 रन और कगिसो रबाडा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Lunch on Day 3. 🏏
South Africa lead by 147 runs with 3 wickets in hand in the first innings. pic.twitter.com/FjIwHvxzof
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

