क्रिकेट

DC-W Beat RCB-W 17th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली.

DC-W Beat RCB-W 17th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग में लीग स्टेज के मुकाबलों का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस सीजन का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हरा दिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमाह रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे चार ज्यादा विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 180 रन ही बना सकीं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से स्टार बल्लेबाज ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे, मारिज़ैन कप्प, एलिस कैप्सी और अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).