क्रिकेट

DC vs SRH, IPL 2023 Match 40: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 197 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 67 रनों की तूफानी पारी खेली.

DC vs SRH, IPL 2023 Match 40: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 40वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 197 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 67 रनों की तूफानी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 188 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).