क्रिकेट

DC vs RCB, IPL 2023 Match 50 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से दी करारी शिकस्त, फिलिप सॉल्ट और रिले रोसौव ने खेली मैच विनिंग पारी

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए.

DC vs RCB, IPL 2023 Match 50 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से दी करारी शिकस्त, फिलिप सॉल्ट और रिले रोसौव ने खेली मैच विनिंग पारी
फिलिप सॉल्ट (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 50वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड और हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).