क्रिकेट

DC vs GT, IPL 2024 40th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त हैं. इससे पहले, अहमदाबाद में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया था. इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं.

DC vs GT, IPL 2024 40th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

DC vs GT, IPL 2024 40th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त हैं. इससे पहले, अहमदाबाद में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया था. इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर हैं. इसी तरह 8वें स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 मैचों में जीत दर्ज की हुई है. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).