Datta Gaekwad Passed Away: भारत के उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ के निधन पर इरफान पठान ने दी श्रद्धांजलि, देखें पोस्ट
भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. दत्ता गायकवाड़ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
Datta Gaekwad Passed Away: भारत के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. दत्ता गायकवाड़ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का 27 अक्टूबर 1928 में हुआ था. जिन्हें दत्ता गायकवाड़ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने भारत के लिए 11 टेस्ट खेले और 1959 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम का नेतृत्व किया. उनकी कप्तानी में, बड़ौदा ने 1957-58 सीज़न में फाइनल में सर्विसेज को हराकर रणजी ट्रॉफी भी जीती. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व आल राउंडर इरफान पठान ने दत्ताजीराव गायकवाड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.
इरफान पठान ने एक्स पर लिखा,'मोतीबाग क्रिकेट मैदान में बरगद के पेड़ की छाया के नीचे, अपनी नीली मारुति कार से, भारतीय कप्तान डी.के. गायकवाड़ सर ने अथक परिश्रम से बड़ौदा क्रिकेट के लिए युवा प्रतिभाओं की खोज की और हमारी टीम के भविष्य को आकार दिया. उनकी कमी गहराई से महसूस की जायेगी. क्रिकेट समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति'.
देखें ट्वीट:
Under the shade of the banyan tree at the Motibag cricket ground, from his blue Maruti car, Indian captain D.K. Gaekwad sir tirelessly scouted young talent for Baroda cricket, shaping the future of our team. His absence will be deeply felt. A great loss for cricketing community.… pic.twitter.com/OYyE2ppk88
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

