क्रिकेट

CSK vs PBKS, IPL 2024 49th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हुए आउट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. इस सीजन में सीएसके ने 9 मुकाबले खेले हैं.

CSK vs PBKS, IPL 2024 49th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हुए आउट
सीएसके (Photo Credits: CSK/Twitter)

CSK vs SRH, IPL 2024 49th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. इस सीजन में सीएसके ने 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है. 10 अंकों के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. उधर, पंजाब किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पंजाब किंग्स ने 9 मैचों में से महज 3 में ही जीत हासिल की है. पंजाब किंग्स 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर शुमार हैं. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत ब्रार और राहुल चहर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. पंजाब किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 19/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).