क्रिकेट

CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Live Score Update: करो या मरो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया, नितीश राणा और रिंकू सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दूबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाए.

CSK vs KKR, IPL 2023 Match 61 Live Score Update: करो या मरो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया, नितीश राणा और रिंकू सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 60वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस करो या मरो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दूबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से नितीश राणा ने सबसे ज्यादा नाबाद 57 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चहर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).