CSK vs GT, IPL Final 2023 Live Score Update: आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा सीज़न के फाइनल के माध्यम से चेन्नई अपना 10वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा सीज़न के फाइनल के माध्यम से चेन्नई अपना 10वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. जबकि, गुजरात टाइटंस अपने दूसरे सीज़न में लगातार दूसरे फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी. गुजरात की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने दूसरे क्वालीफायर मुंबई को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया. गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब फाइनल मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना.
गुजरात टाइटन: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.
The Playing XIs for the #Final are here!
Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp#TATAIPL | #CSKvGT pic.twitter.com/iXaxOvOBaU
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

