क्रिकेट

DLS Par Score for CSK: बारिश से खेल बाधित हुआ तो डक वर्थ लुईस के तहत चेन्नई सुपर किंग्स मिलेगा रन का टारगेट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा सीज़न के फाइनल के माध्यम से चेन्नई अपना 10वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. जबकि, गुजरात टाइटंस अपने दूसरे सीज़न में लगातार दूसरे फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी. गुजरात की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है.

DLS Par Score for CSK: बारिश से खेल बाधित हुआ तो डक वर्थ लुईस के तहत चेन्नई सुपर किंग्स मिलेगा रन का टारगेट
CSK vs GT Final (Photo Credit: Twitter/@mufaddal_vohra)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा सीज़न के फाइनल के माध्यम से चेन्नई अपना 10वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. जबकि, गुजरात टाइटंस अपने दूसरे सीज़न में लगातार दूसरे फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी. गुजरात की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने दूसरे क्वालीफायर मुंबई को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया. गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब फाइनल मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. अहमदाबाद में बारिश रूक गई है. बारिश के चलते मैच को रोक दिया गया है. इस बीच अगर मैच पूरा नहीं हुआ तो डकवर्थ लुईस के नियम के तहत विजेता घोषित किया जायेगा. चेन्नई की पारी में तीन गेंद का खेल हुआ है. खेल रोके जाने तक सीएसके का स्कोर 0.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के चार रन है.

DLS target for CSK if rain curtailed game:

5 overs - 43/0, 49/1, 56/2, 65/3.

10 overs - 91/0, 94/1, 98/2, 102/3.

12 overs - 112/0, 114/1, 117/2, 120/3. pic.twitter.com/HwJQTK3FAU

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).