CSK Top 2 Scenario: इस समीकरण से चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच सकती हैं टॉप-2 में, फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मिलेंगे 2 मौके
बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है. आज का मैच रद्द होने से हैदराबाद और गुजरात दोनों को एक-एक पॉइंट दिया गया. हैदराबाद के अब 13 मैचों में 15 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर कोई भी अन्य टीम 15 या इससे ज्यादा अंक नहीं बना सकती है.
CSK Top 2 Scenario: बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है. आज का मैच रद्द होने से हैदराबाद और गुजरात दोनों को एक-एक पॉइंट दिया गया. हैदराबाद के अब 13 मैचों में 15 अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर कोई भी अन्य टीम 15 या इससे ज्यादा अंक नहीं बना सकती है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों के बाद 14 पॉइंट्स हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला खेलना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास फ़िलहाल 12 पॉइंट्स हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स को टॉप-2 पर पहुंचने के लिए जहां सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स हरा दें. वहीं दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को हरा दें और इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. चेन्नई सुपर किंग्स का अभी नेट रनरेट राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों से बेहतर है.
CSK TOP 2 SCENARIO:
- Punjab Kings beat SRH.
- KKR beat Rajasthan Royals.
- CSK beat RCB. pic.twitter.com/kqMbX93rBp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

