क्रिकेट

CSK Beat GT, IPL 2024 7th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

CSK Beat GT, IPL 2024 7th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
सीएसके (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024, CSK vs GT: मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का सातवां मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरा मुकाबला भी जीत लिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 143 रन ही बना सकीं. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान, दीपक चहर और तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).