IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान की जीत पर पीएम इमरान खान ने दी बधाई, बाबर आजम समेत इन खिलाड़ियों की तारीफ की
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वहीं टीम इंडिया ने बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं. 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने ये मुकाबला दस विकेट से जीत लिया. पीएम इमरान खान ने इस जीत पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बधाई दी है.
IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वहीं टीम इंडिया ने बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं. 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने ये मुकाबला दस विकेट से जीत लिया. पाकिस्तान की जीत पर पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर विशेष रूप से बाबर आज़म को बधाई दी. साथ ही रिज़वान और शाहीन अफरीदी के शानदार प्रदर्शन को लेकर प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को आप सभी पर गर्व है.
Congratulations to the Pakistan Team & esp to Babar Azam who led from the front, as well as to the brilliant performances of Rizwan & Shaheen Afridi. The nation is proud of you all. pic.twitter.com/ygoOVTu37l
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) October 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

