CAN vs NEP 1st T20I Tri-Series 2024 Highlights: ट्राई सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 14 रनों से हराया, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 36 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल और कुशल मल्ला ने मिलकर पारी को संभाला. नेपाल की पूरी टीम 19 ओवर में महज 109 रन बनाकर सिमट गई.
Canada National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team 1st T20I Tri-Series 2024 Highlights: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज़ 2024 (T20I Tri-Series 2024) का पहला मुकाबला 28 सितम्बर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी (King City) के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड (Maple Leaf North-West Ground) में खेला गया. इस मुकाबले में कनाडा की टीम ने नेपाल को 14 रनों से हराया हैं. पहले टी20 मुकाबले में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा के टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 123 रन बनाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 36 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल और कुशल मल्ला ने मिलकर पारी को संभाला. नेपाल की पूरी टीम 19 ओवर में महज 109 रन बनाकर सिमट गई. यह भी पढ़ें: पहले टी20 मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 14 रनों से रौंदा, कलीम सना ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें CAN बनाम NEP के मैच का स्कोरकार्ड
कनाडा बनाम नेपाल मैच का हाइलाइट्स
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

