क्रिकेट

CAN Beat IRE, 13th Match Live Score Update: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से रौंदा, डिलन हेइलिगर और जेरेमी गॉर्डन ने दिखाया जलवा

इससे पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए. कनाडा की तरफ से निकोलस किर्टन ने सबसे ज्यादा 49 रनों की शानदार पारी खेली.

CAN Beat IRE, 13th Match Live Score Update: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से रौंदा, डिलन हेइलिगर और जेरेमी गॉर्डन ने दिखाया जलवा
कनाडा (Photo Credits: Twitter)

CAN Beat IRE, 13th Match: कनाडा और आयरलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही कनाडा ने अपनी पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए. कनाडा की तरफ से निकोलस किर्टन ने सबसे ज्यादा 49 रनों की शानदार पारी खेली. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज रन ही बना सकीं. आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली. कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर और जेरेमी गॉर्डन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).