क्रिकेट

Brisbane Heat Won BBL 2023-24: ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग के 13वें सीजन के खिताब पर किया कब्जा, दूसरी बार जीती ट्रॉफी

बिग बैश लीग के 13वें सीज़न पर ब्रिस्बेन हीट ने अपना कब्जा जमा लिया है. फाइनल मुकाबले में स्टार गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने शानदार गेंदबाजी की. जॉनसन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए. सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Brisbane Heat Won BBL 2023-24: ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग के 13वें सीजन के खिताब पर किया कब्जा, दूसरी बार जीती ट्रॉफी
ब्रिस्बेन हीट (Photo Credits: Twitter)

बिग बैश लीग के 13वें सीज़न पर ब्रिस्बेन हीट ने अपना कब्जा जमा लिया है. फाइनल मुकाबले में स्टार गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने शानदार गेंदबाजी की. जॉनसन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए. सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनर जोश ब्राउन ने 53 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स 17.3 ओवर में 112 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह ब्रिस्बेन हीट ने 54 रनों से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ ब्रिस्बेन हीट ने दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).