Ben Duckett Century: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में बेन डकेट ने जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, इंग्लैंड को दिलाई अच्छी शुरुआत
सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 15 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. लेकिन बेन डॉकेट एक तरफ से अपनी तूफानी पारी जारी रखा है. इसके साथ उन्होंने मात्र 88 गेंद में 19 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है. खबर लिखे जानें तक इंग्लैंड की टीम का स्कोर 152/1 (26.1) था.
IND vs ENG 3rd Test Day 2: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया 86 ओवर में पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 15 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. लेकिन बेन डॉकेट एक तरफ से अपनी तूफानी पारी जारी रखा है. इसके साथ उन्होंने मात्र 88 गेंद में 19 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है. खबर लिखे जानें तक इंग्लैंड की टीम का स्कोर 152/1 (26.1) था.
ट्वीट देखें:
A brilliant counter-attacking century from Ben Duckett 👊#WTC25 | #INDvENG 📝: https://t.co/vHdLWPgG5e pic.twitter.com/8r6MaPr4dl
— ICC (@ICC) February 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

