क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के कार्यक्रमों में BCCI ने किया बदलाव, अब इन दो शहरों में खेले जाएंगे मैच

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए संशोधित स्थानों की घोषणा की.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के कार्यक्रमों में BCCI ने किया बदलाव, अब इन दो शहरों में खेले जाएंगे मैच
बीसीसीआई (Photo Credits Facebook)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव का ऐलान किया है. बीसीसीआई की तरफ से बदलाव किये जाने के बाद अब तीन वनडे अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जाएंगे. वहीं तीन टी20 मैच कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में होगे. बता दें कि इससे पहले वनडे सीरीज के मैच अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में होने थे और टी20 सीरीज का आयोजन कटक, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में होना था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).