Litton Das Blessed With Baby Girl: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास बने पिता, पत्नी देबाश्री संचिता ने बेटी को दिया जन्म
बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास और उनकी पत्नी देबोश्री बिस्वास संचिता अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद काफी उत्साहित हैं. गुरुवार (16 नवंबर) को ढाका के एक अस्पताल में अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया. लिटन और देबाश्री दोनों अपनी बेटी के जन्म के बाद काफी उत्साहित हैं
Litton Das Blessed With Baby Girl: बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास और उनकी पत्नी देबोश्री बिस्वास संचिता अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद काफी उत्साहित हैं. गुरुवार (16 नवंबर) को ढाका के एक अस्पताल में अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया. लिटन और देबाश्री दोनों अपनी बेटी के जन्म के बाद काफी उत्साहित हैं और उन्होंने परिवार में नए सदस्य के आने के लिए आभार और खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर खबर शेयर की. उन्होंने लिखा, 'सुबह 9.27 बजे हमारी नन्हीं राजकुमारी के आगमन से धन्य हूं. मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं.' 28 जुलाई, 2019 को लिटन दास ने बांग्लादेश कृषि विश्वविद्यालय की एमबीए छात्रा देबाश्री संचिता से शादी की थी. विश्व कप में लिटन ने दो अर्धशतक लगाए लेकिन टीम को सेमीफाइनल तक नहीं ले जा सके. पारिवारिक कारणों से विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी मौजूदगी पर संदेह है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
ट्वीट देखें:
Litton Das has been blessed with a baby girl. He wants a break and skip the first Test against New Zealand. BCB are yet to give a decision. pic.twitter.com/pvmNh5Svoi
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) November 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

