BAN Beat AFG: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराया, सुपर-4 की उम्मीदें बरकरार
एशिया कप 2023 के चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराकर ग्रुप-बी में बड़ी जीत हासिल की है. उसके दो मैच में अब दो अंक हो गए हैं और सुपर-4 की उम्मीदें कायम हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 334 रन बनाए हैं.
एशिया कप 2023 के चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराकर ग्रुप-बी में बड़ी जीत हासिल की है. उसके दो मैच में अब दो अंक हो गए हैं और सुपर-4 की उम्मीदें कायम हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 334 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान के सामने 335 रन का विशाल लक्ष्य है. बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने नाबाद 112 और नजमुल हसन शान्तो ने 104 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नईब ने एक-एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने 75 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 51 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर तस्कीन अहमद ने चार और शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए.
Bangladesh secure their first win of the Super 11 #AsiaCup2023 🏏#BANvAFG pic.twitter.com/sNvVgHEFRz
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

