क्रिकेट

Axar Patel Half Century: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त हैं. इससे पहले, अहमदाबाद में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया था.

Axar Patel Half Century: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला
अक्षर पटेल (Photo Credits: IPL/Twitter)

DC vs GT, IPL 2024 40th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त हैं. इससे पहले, अहमदाबाद में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया था. इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर हैं. इसी तरह 8वें स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 मैचों में जीत दर्ज की हुई है. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल ने महज 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 127/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).