क्रिकेट

Aus W Beat Ind W In 3rd T20: आज चूक गई भारतीय शेरनियों, अब अगले मैच में करेगी कंगारुओं का शिकार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहां पर भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया सामने हार का मुंह देखना पड़ा.

Aus W Beat Ind W In 3rd T20: आज चूक गई भारतीय शेरनियों, अब अगले मैच में करेगी कंगारुओं का शिकार
भारतीय महिला टीम (Photo Credits Twitter)

Ind W beat Aus W In 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला  बुधवार यानि आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 21 रनों से हरा दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 173  बनाने का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय भारतीय महिला टीम को  ऑस्ट्रेलिया के सामने इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद  शुरूआत काफी खराब रही, उसने कप्तान एलिस हीली और तहलिया मैकग्रा के विकेट क्रमश: पहले और दूसरे ओवर में गंवा दिये. रेणुका ठाकुर ने सलामी बल्लेबाजी हीली को पगबाधा आउट किया जबकि अंजलि सरवनी ने तहलिया का विकेट झटका, दोनों एक रन बनाकर आउट हुईं. दूसरे ओवर में आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच रन पर दो विकेट था.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).