क्रिकेट

AUS Beat PAK, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 367 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों की शानदार पारी खेली.

AUS Beat PAK, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

आज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 367 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 45.3 ओवर में महज 305 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).