Abdullah Shafique Half Century: सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को पहले विकेट की तलाश
आज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.
आज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से सिर्फ एक मैच जीता है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 367 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 368 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने महज 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. पाकिस्तान की टीम का स्कोर 105/0.
- Hundred vs Sri Lanka.
- Fifty vs Australia.
Abdullah Shafique making big statements in the World Cup at the age of 23. pic.twitter.com/97PXU1S8R1
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

