BCCI Gives 8.5 Crore To IOA: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों को करोड़ों की मदद; जय शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 117 एथलीट नजर आएंगे. जबकि 140 सहायक स्टाफ के साथ खेल अधिकारी भी शामिल हैं. सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है. पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा.
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 117 एथलीट नजर आएंगे. जबकि 140 सहायक स्टाफ के साथ खेल अधिकारी भी शामिल हैं. सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है. पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा. इस बीच बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई ने ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों के सहयोग स्वरुप आर्थिक सहायता दी है. इसकी जानकारी खुद बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है. जय शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मुझे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे एथलिट पर गर्व है. बीसीसीआई एथलिट की सहायता करेगा. हम इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को 8.5 करोड़ की राशि सहायता के रुप में दे रहे हैं.'
I am proud to announce that the @BCCI will be supporting our incredible athletes representing #India at the 2024 Paris Olympics. We are providing INR 8.5 Crores to the IOA for the campaign.
To our entire contingent, we wish you the very best. Make India proud! Jai Hind! 🇮🇳…
— Jay Shah (@JayShah) July 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

