Asian Games 2023: शूटिंग में भारत की बेटियों ने किया कमाल, 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पलक-ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण और रजत पदक
हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत की बेटियों ने किया कमाल। 17 साल की पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत के लिए रोमांचक मैच में स्वर्ण पदक जीता. जबकि उनकी हमवतन ईशा सिंह ने रजत पदक जीता.
Asian Games 2023: हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत की बेटियों ने किया कमाल. 17 साल की पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत के लिए रोमांचक मैच में स्वर्ण पदक जीता. जबकि उनकी हमवतन ईशा सिंह ने रजत पदक जीता. बता दें की ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को हांगझू में एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 1731 अंक हासिल किए, जो चीन से पांच अंक पीछे है जिसने नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता.
देखें ट्वीट:
GOLD 🥇 and SILVER 🥈 For INDIA 🇮🇳
Palak and Esha Singh wins gold & silver medal in Women's 10m Air Pistol event.
#AsianGames2022 #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/2kfQNxvV7n
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

