Asian Champions Trophy: कल होगा भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे का मुकाबला, ब्रॉन्ज मेडल के लिए दोनों टीमें लगा देंगी जान
एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बुधवार को जापान और दक्षिण कोरि की भिड़ंत होगी. जबकि उससे कुछ घंटे पहले ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. दक्षिण कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 6-5 से हराया.
गत चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारत को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को ढाका में जापान के खिलाफ 3-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच शुरू होने से पहले भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. अब जापान खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा जबकि बुधवार को ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. दक्षिण कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 6-5 से हराया.
Here’s a look at how the final day of Hero Men’s Asian Champions Trophy Dhaka 2021 looks like 🏆
Lock the date in your 🗓 as the #MenInBlue are ready to take on Pakistan in the 3rd/4th match and Korea & Japan lock horns in the Final 😍#IndiaKaGame #HeroACT2021 pic.twitter.com/Qk6OK8315l
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 21, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

