खेल

Arshad Nadeem Mother Comment For Neeraj Chopra: अरशद नदीम की मां ने नीरज चोपड़ा को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान, जीता करोड़ों भारतीयों का दिल; वीडियो हुआ वायरल

पेरिस ओलंपिक 2024 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. मेंस जैवलिन का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को पेरिस में खेला गया. नीरज चोपड़ा ने एक नया इतिहास रच दिया हैं. नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता हैं. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का पांचवां मेडल है.

Arshad Nadeem Mother Comment For Neeraj Chopra: अरशद नदीम की मां ने नीरज चोपड़ा को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयान, जीता करोड़ों भारतीयों का दिल; वीडियो हुआ वायरल
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (Photo Credits: Twitter)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. मेंस जैवलिन का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को पेरिस में खेला गया. नीरज चोपड़ा ने एक नया इतिहास रच दिया हैं. नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता हैं. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का पांचवां मेडल है. गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता है, जिन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया. इस बीच सोशल मीडिया पर अरशद नदीम की मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. अरशद की मां ने कहा कि नीरज चोपड़ा मेरे बेटे की तरह है. वह अरशद का भाई है दोस्त है. मैंने नीरज चोपड़ा की जीत के लिए भी दुआ मांगी थी. अरशद नदीम की मां के इस बयान ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. बता दें कि इससे पहले नीरज चोपड़ा की मां का भी एक वीडियो सामने आया हैं. नीरज चोपड़ा की मां से पत्रकारों से कहा कि जिसने गोल्ड जीता है वो भी हमारा ही बेटा है. इसलिए मैं बहुत खुश हूं.

अरशद नदीम की मां ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).