वायरल

नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए शोले का वीरू बना युवक, पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा (Watch Viral Video)

ओडिशा के एक गांव में एक युवक अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए 'शोले' फिल्म का वीरू बन जाता है. वो पानी की टंकी पर चढ़कर सैकड़ों ग्रामीण के सामने हंगामा करता है,

नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए शोले का वीरू बना युवक, पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा (Watch Viral Video)
पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स (Photo Credits: YouTube)

Odisha Youth Turns Sholay’s Veeru: ओडिशा (Odisha) के एक गांव से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपनी नाराज प्रेमिका (Girlfriend) को मनाने के लिए 'शोले' (Sholay) फिल्म का वीरू (Veeru) बन जाता है. बताया जा रहा है कि शख्स और उसकी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद लड़की इस कदर नाराज हो गई कि उसने शख्स के फोन का जवाब तक देना बंद कर दिया. ऐसे में अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए शख्स फिल्म शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी (Water Tank) पर चढ़ जाता है और जमकर हंगामा करता है.

टंकी पर चढ़ने के बाद शख्स अपनी प्रेमिका को फोन रिसीव करने के लिए कहते हुए यह भी चेतावनी देता है कि अगर उसने फोन नहीं उठाया तो वो पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा. हालांकि सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर शख्स को नीचे उतारने की कोशिश करते हैं. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो जाते हैं. दमकल कर्मियों को देख वो अपनी जेब में रखी कुछ गोलियां खा लेता है. हालांकि नीचे उतारने के बाद कुछ ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है. यह भी पढ़ें: परीक्षा में फेल हुआ लड़का तो लोग करने लगे सवाल, परेशान होकर उसने उठाया यह कदम (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).