देश

Mumbai में छेड़खानी की शिकार कोरियाई YouTuber को बचाने पहुंचा युवक, Live streaming का नया Video आया सामने

कोरियाई YouTuber के साथ हुई घटना के बाद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति जो उसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था वो उसे उन दो लड़कों से बचाने पहुचंता है, जिसके बाद कोरियाई YouTuber Hyojeong Park ने उसका धन्यवाद दिया.

Mumbai में छेड़खानी की शिकार कोरियाई YouTuber को बचाने पहुंचा युवक, Live streaming का नया Video आया सामने

South Korean YouTuber Hyojeong Park Harassed: मंबई (Mumbai) में छेड़खानी की शिकार कोरियाई YouTuber की Live streaming का एक नया Video सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कोरियाई युवती (YouTuber Hyojeong Park)  को तब पहुंचता है, जब दो मनचले उसके साथ छेड़खानी कर रहे होते हैं.

कोरियाई YouTuber के साथ हुई घटना के बाद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति जो उसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था वो उसे उन दो लड़कों से बचाने पहुचंता है, जिसके बाद कोरियाई YouTuber Hyojeong Park ने उसका धन्यवाद दिया और कहा मुंबई सुरक्षित है.

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक दक्षिण कोरियाई महिला YouTuber को कथित रूप से परेशान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. घटना मुंबई के खार इलाके की है. YouTuber लड़की एक दक्षिण कोरियाई नागरिक है.

मंगलवार की रात वह स्ट्रीमिंग कर रही थी, इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. यूट्यूब ब्लॉगर ने कहा- 'मेरे साथ दूसरे देश में भी ऐसा हुआ था लेकिन उस वक्त मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी. भारत में काफी तेजी से कार्रवाई की जा रही है.'

छेड़खानी का VIDEO

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).