VIDEO: चलती ट्रेन से अपने बच्चों को नीचे फेंका, फिर खुद भी कूदी, पुलिसकर्मी ने बचाई जान
महिला जल्दबाजी में गलत ट्रेन में चढ़ गई थी. ट्रेन चलने के बाद उसे इस बात का पता चला तो उसे कुछ सूझा नहीं. उसने तत्काल अपने बेटों को स्टेशन पर फेंक दिया. इसके बाद महिला खुद भी चलती ट्रेन से कूदी पड़ी.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्टेशन पर शनिवार को एक मां ने चलती ट्रेन से पहले अपने दो मासूम बच्चों को फेंका और फिर खुद भी कूद गई. इस बीच वहां तैनात कॉन्सटेबल ने फुर्ती दिखाई और महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महिला जल्दबाजी में गलत ट्रेन में चढ़ गई थी. ट्रेन चलने के बाद उसे इस बात का पता चला तो उसे कुछ सूझा नहीं. उसने तत्काल अपने बेटों को स्टेशन पर फेंक दिया. इसके बाद महिला खुद भी चलती ट्रेन से कूदी पड़ी. कूदते ही वह ट्रेन के साथ घिसटने लगी. कोच के पास खड़े कॉन्सटेबल महेश कुशवाह ने उनकी जान बचा ली. कॉन्स्टेबल को उनके इस काम के लिए जीआरपी इनाम भी देगी.
उज्जैन: दो बच्चों के साथ महिला चलती ट्रेन से कूदी, पुलिस जवान ने बचाई जान, भूल से चढ़ गई थी गलत ट्रेन में pic.twitter.com/x2v5dobA4b
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) May 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

