वायरल

Dog Forced to Drink Beer: देहरादून में महिला ने कुत्ते को जबरदस्ती पिलाई बीयर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR (Watch Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में कथित तौर पर एक महिला अपने पालतू कुत्ते को बीयर पीने के लिए मजबूर करती दिख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

Dog Forced to Drink Beer: देहरादून में महिला ने कुत्ते को जबरदस्ती पिलाई बीयर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR (Watch Video)
महिला ने कुत्ते को जबरन पिलाई बीयर (Photo Credits: X)

Dog Forced to Drink Beer Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे कई वीडियो (Viral Video) में कथित तौर पर एक महिला अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) को बीयर (Beer) पीने के लिए मजबूर करती दिख रही है. बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाली घटना उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में हुई है, जहां कथित वीडियो में महिला अपने पालतू पिटबुल (Pitbull) को बीयर पीने के लिए मजबूर करती दिख रही है. इस कथित वीडियो से पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है. घटना के सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है. घटना कुछ दिन पहले देहरादून की बताई जा रही है, इस घटना के कथित वीडियो में पालतू कुत्ते को असहज होते हुए भी दिखाया गया है, क्योंकि महिला जबरन कुत्ते के मुंह में बीयर डाल रही है. यह भी पढ़ें: Bear Breaks into Florida Home Video: भालू फ़्लोरिडा के घर में घुसा भालू, बीयर पी, स्नैक्स खाया, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

एफआईआर दर्ज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).