वायरल

शॉप में खड़े होकर महिला ने गटक की परफ्यूम की पूरी शीशी, उसकी हरकत से हैरान हुई शॉपकीपर (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शॉप पर पहुंची महिला परफ्यूम की पूरी शीशी एक झटके में गटक लेती है, उसकी इस हरकत को देख शॉपकीपर हैरान हो जाती है.

शॉप में खड़े होकर महिला ने गटक की परफ्यूम की पूरी शीशी, उसकी हरकत से हैरान हुई शॉपकीपर (Watch Viral Video)
परफ्यूम की शीशी गटक गई महिला (Photo Credits: X)

Viral Video: अपनी बॉडी से आने वाली गंध को दूर करने के लिए अधिकांश लोग परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को परफ्यूम की शीशी (Perfume Bottle) को एक झटके में गटकते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शॉप पर पहुंची महिला परफ्यूम की पूरी शीशी एक झटके में गटक लेती है, उसकी इस हरकत को देख शॉपकीपर हैरान हो जाती है और वो महिला से शीशी छीन लेती है. महिला के इस अजीबो-गरीब कारनामे का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में परफ्यूम देखने पहुंची महिला टेबल्स पर रखे कई परफ्यूम्स में से एक शीशी उठाती है और उसके ढक्कन को खोलकर परफ्यूम पीना शुरु कर देती है, फिर वो शॉपकीपर को जीभ दिखाते हुए वहां से निकल जाती है. इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या सच में उसने परफ्यूम पी लिया, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये परफ्यूम की नहीं, शराब की दुकान लग रही है. यह भी पढ़ें: गोलगप्पे को लेकर दो युवकों के बीच हुआ बवाल, फिल्मी अंदाज में दोनों के बीच होने लगी जबरदस्त मारपीट (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).