वायरल

Viral Video: पत्नी ने थाई सेक्स वर्कर पर किया हमला, पति के साथ संबंध बनाते देख हुई थी आगबबूला

थाईलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर उस वक्त पहुंच गया, जब उसने अपने पति को एक थाई सेक्स वर्कर के साथ सेक्स करते हुए देख लिया, उसके बाद मसाज पार्लर पहुंचकर महिला ने उस पर हमला कर दिया.

Viral Video: पत्नी ने थाई सेक्स वर्कर पर किया हमला, पति के साथ संबंध बनाते देख हुई थी आगबबूला
महिला ने की थाई सेक्स वर्कर की पिटाई (Photo Credits: Twitter)

Woman Attack on Thai Sex Worker: अपने पति को किसी गैर महिला या सेक्स वर्कर (Sex Worker) की बाहों में देखकर किसी भी पत्नी का खून खौलना लाजमी है. थाइलैंड (Thailand) से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर उस वक्त पहुंच गया, जब उसने अपने पति को एक थाई सेक्स वर्कर के साथ सेक्स (Sex) करते हुए देख लिया. दरअसल, पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति के फोन पर सेक्स वर्कर से साथ उसकी तस्वीरें देखीं और फिर 25 जनवरी को थाईलैंड के फुकेट (Phuket) में मसाज पार्लर तक उसका पीछा किया.

मसाज पार्लर पहुंचने के बाद उसने कुर्सी पर बैठी उस सेक्स वर्कर को देखा और उस पर हमला कर दिया. महिला ने सेक्स वर्कर पर लातों और थप्पड़ों की बारिश कर दी. इस दौरान युवती बार-बार महिला से माफी मांग रही थी और वो कह रही थी कि उसे नहीं पता था कि वो उस पुरुष की पत्नी है. सेक्स वर्कर के साथ मारपीट करती महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).