अपने साथी की मदद के लिए इकट्ठा हुआ मधुमक्खियों का पूरा झुंड, Viral Video में देखिए कैसे मिलकर बचाई उसकी जान
अनमोल दोस्ती का उदाहरण पेश करने वाला एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मधुमक्खी की मदद करने के लिए मधमक्खियों का पूरा झुंड इकट्ठा हो जाता है और एक-दूसरे के मदद से वो अपनी साथी की जान बचाने में कामयाब होते हैं.
Viral Video: पक्के दोस्त (Friends) कभी भी अपने दोस्त को मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ते हैं और उसकी हरसंभव मदद करते हैं, इसलिए दोस्ती (Friendship) के रिश्ते को दुनिया में सबसे अनमोल माना जाता है. अनमोल दोस्ती का उदाहरण पेश करने वाला एक इमोशनल वीडियो (Emotiona Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मधुमक्खी की मदद करने के लिए मधमक्खियों का पूरा झुंड इकट्ठा हो जाता है और एक-दूसरे के मदद से वो अपने साथी की जान बचाने में कामयाब होते हैं.
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ मधुमक्खियां पानी की बूंद पर फंसे अपने दोस्त की मदद कर रही हैं. ये मधुमक्खियां जिस तरह से एकजुट होकर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश करती हैं, वो वाकई सराहनीय है. मधुमक्खियों के टीमवर्क, एकता और एकजुटता से हम इंसानों को भी सीख मिल रही है कि एकजुट होकर मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से किया जा सकता है. इसके साथ ही हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसानों की तरह केले को छीलकर खाते दिखे गजराज, हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
"We are only as #strong as we are #united, as #weak as we are divided.#Rowling#viralvideo #trendingVideo #friendship #bees pic.twitter.com/KTZjcdLeOd
— SuVidha (@IamSuVidha) April 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

