छत पर चढ़ते समय बिल्ली मौसी ने रोका गिलहरी का रास्ता, दोनों के बीच शुरु हो गई कैट फाइट (Watch Viral Video)
एक बिल्ली और गिलहरी का मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक नन्ही गिलहरी दीवार के सहारे छत पर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन छत पर पहले से ही मौजूद बिल्ली मौसी उसका रास्ता रोकने लगती है. देखते ही देखते दोनों के बीच कैट फाइट शुरू हो जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर वैसे तो अक्सर जंगली जानवरों, पशु और पक्षियों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. इसी कड़ी में एक बिल्ली (Cat) और गिलहरी (Squirrel) का मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक नन्ही गिलहरी दीवार के सहारे छत पर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन छत पर पहले से ही मौजूद बिल्ली मौसी उसका रास्ता रोकने लगती है. बिल्ली बार-बार गिलहरी को टशन दिखाती है, ताकि वो छत पर न चढ़ सके, लेकिन गिलहरी भी कहां हार मानने वाली थी, लिहाजा वो बिल्ली से भिड़ जाती है और दोनों के बीच कैट फाइट शुरु हो जाती है. इस वीडियो को Buitengenbieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी.
देखें वीडियो-
That tail.. 😅 pic.twitter.com/mrQWqxDpYy
— Buitengebieden (@buitengebieden_) March 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

