जब शादी समारोह में पहुंचे मेहमान धोने लगे खाने की प्लेट, Viral Video देख आपको भी नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी समारोह में पहुंचे मेहमान खाने की प्लेट धोते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्लेट कम पड़ने की वजह से कुछ लोग खाने की गंदी प्लेट को खुद ही धो रहे हैं, ताकि वो खाना खा सकें.
Viral Video: आमतौर पर आपने शादी समारोह (Wedding Ceremony) में आने वाले मेहमानों खाने-पीने का लुत्फ उठाते देखो होगा, लेकिन क्या आपने कभी मेहमानों को खाने से पहले या खाने के बाद प्लेट धोते देखा है? जी हां, इस तरह का नजारा शायद ही कहीं देखने को मिले, क्योंकि शादी समारोह में बकायदा कैटरिंग और प्लेट धोने वालों की व्यवस्था की जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी समारोह में पहुंचे मेहमान खाने की प्लेट धोते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्लेट कम पड़ने की वजह से कुछ लोग खाने की गंदी प्लेट को खुद ही धो रहे हैं, ताकि वो खाना खा सकें. इस वीडियो को मीडिया मराठी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

