दुखी हुआ किसान तो उसे हंसाने की कोशिश करने लगे जानवर, कुत्ते और गायों का इस प्रयास ने जीता दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी वजह से काफी दुखी होकर बैठा है. किसान को दुखी देखकर उसके पालतू जानवर उसे मनाने के लिए पास पहुंच जाते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक किसान (Farmer) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो किसी वजह से काफी दुखी होकर बैठा है. किसान को दुखी देखकर उसके पालतू जानवर (Pet Animals) उसे मनाने के लिए पास पहुंच जाते हैं. ये जानवर उसे हंसाने की पूरी कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले दो कुत्ते (Dogs) किसान के पास पहुंचते हैं, जब किसान उनसे नहीं मानता है तब वो गायों (Cows) और गधे (Donkey) को बुलाते हैं, जिसके बाद गायें किसान को मनाने की कोशिश करती दिखती हैं.
इस वीडियो को @1hakankapucu नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह सबूत है कि जानवर जानबूझकर इंसानों को खुश करने के लिए काम कर सकते हैं. यह किसान दुखी है. सबसे पहले कुत्ते खुश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब वो असफल होते हैं तो वे गायों और गधों को बुलाते हैं. दयालुता सर्वश्रेष्ठ है. यह भी पढ़ें: कुत्ते का दीवाना! अपने पालतू डॉग के लिए शख्स ने बनवाया लाखों का आलीशान घर, Viral Video देख नहीं होगा यकीन
देखें वीडियो-
Proof that animals can deliberately act to make humans happy. This farmer is sad. First, dogs try to cheer him. When they can't, they call cows & donkeys. Kindness brings out the best. 🙏🪄 pic.twitter.com/yzLOGKEzs8
— Hakan Kapucu (@1hakankapucu) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

