कुत्ते का दीवाना! अपने पालतू डॉग के लिए शख्स ने बनवाया लाखों का आलीशान घर, Viral Video देख नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर कुत्ते के प्यार में दीवाना हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसनें अपने पालतू डॉग के लिए लाखों का आलीशान घर बनवा दिया. शख्स ने कुत्ते को साढ़े 16 लाख का लग्जरी घर गिफ्ट किया है.
Luxury House For Dog: डॉग लवर्स (Dog Lovers) अक्सर अपने घर में कुत्ता (Dog) पालते हैं और परिवार के सदस्य की तरह ही उसकी देखभाल भी करते हैं. बदले में कुत्ता भी मालिक और घरवालों के प्रति अपनी पूरी वफादारी दिखाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते के प्यार में दीवाना हुए एक शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसनें अपने पालतू डॉग के लिए लाखों का आलीशान घर बनवा दिया. शख्स ने कुत्ते को साढ़े 16 लाख का लग्जरी घर गिफ्ट किया है. दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले फेमस यूट्यूबर ब्रेंट रिवेरा ने अपने डॉग चार्ली के लिए 16 लाख का घर बनवाया है और उसे बर्थडे पर गिफ्ट किया है.
ब्रेंट ने अपने कुत्ते चार्ली के लिए अपने घर के पास ही घर बनवाया है और उसमें वो सभी लग्जरी चीजें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल इंसान करते हैं. डॉग चार्ली के घर में टीवी, सोफा, बेड, टेबल, अलार्म वॉच, छोटा फ्रिज, तकिया और तस्वीरों सहित कई चीजें मौजूद हैं. बताया जाता है कि अपने पहले डॉक की मौत के बाद ब्रेंट टूट गए थे, लेकिन चार्ली के आने से उनका दुख कम होने लगा और उन्हें इस डॉग से प्यार हो गया, जिसके लिए उन्होंने यह सब किया है. यह भी पढ़ें: कुत्ते को मारने वाले शख्स को तुरंत मिली कर्मों की सजा, गुस्साए जानवर ने दौड़ा-दौड़ा कर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

