वायरल

कुत्ते को मारने वाले शख्स को तुरंत मिली कर्मों की सजा, गुस्साए जानवर ने दौड़ा-दौड़ा कर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर कुत्ते को परेशान करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अपने कर्मों की सजा फौरन मिल जाती है, क्योंकि अगले ही पल शख्स को दौड़ा-दौड़ कर कुत्ता अपने साथ हुई पिटाई का बदला लेता है.

कुत्ते को मारने वाले शख्स को तुरंत मिली कर्मों की सजा, गुस्साए जानवर ने दौड़ा-दौड़ा कर ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
कुत्ते ने सिखाया शख्स को सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कई लोग बिना किसी वजह जानवरों (Animals) के साथ मस्ती काटने के लिए उन्हें परेशान करते हैं. बेजुबान जानवर कई बार लोगों द्वारा दी जाने वाली तकलीफों को सह जाते हैं, लेकिन जब उनसे बर्दाश्त नहीं होता है तो वो सबक सिखाना भी अच्छी तरह से जानते हैं. सोशल मीडिया पर कुत्ते (Dog) को परेशान करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे अपने कर्मों की सजा फौरन मिल जाती है, क्योंकि अगले ही पल शख्स को दौड़ा-दौड़ कर कुत्ता अपने साथ हुई पिटाई का बदला लेता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स कुत्ते को तने से मारता है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, फिर उसने सबक सिखाने के लिए शख्स पर हमला कर दिया. कुत्ते ने दौड़ा-दौड़कर शख्स के शरीर पर कई जगह काट लिया. कुत्ते के हमले के बाद शख्स खुद को बचाने की काफी कोशिश करता रहा, लेकिन उसे उसके कर्मों का फल मिल ही गया. इस वीडियो को @cctvidiots नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रही थी लड़की, पीछे से आकर पीठ पर पेशाब करके चलता बना कुत्ता (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).