वायरल

Viral Video: 70 साल के बुजुर्ग ने किया कमाल, 13.47 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़, हैरान कर देगा ये वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे अब तक करीब 2 मिलियन बार देखा जा चुका है. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और फिटनेस पर हैरानी भी जता रहे हैं.

Viral Video: 70 साल के बुजुर्ग ने किया कमाल, 13.47 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़, हैरान कर देगा ये वीडियो
(Photo Credits: Twitter)

Old Man Runs 100 Meter race in 13.47 Seconds at 70: अमेरिका में रहने वाले एक 70 साल के बुजुर्ग ने जो कमाल किया है, उसके चर्चे दुनिया भर में हो रहे हैं. माइकल किश (Michael Kish) नाम के इस बुजुर्ग ने 14 से भी कम सेकेंड्स में 100 मीटर की पूरी कर ली. उनके दौड़ का ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है. बुजुर्ग एथलीट ने जिस गति से दौड़ लगाई, उसे देखकर यकीन करना मुश्किल था कि उनकी उम्र वाकई 70 साल है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसे अब तक करीब 2 मिलियन बार देखा जा चुका है. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और फिटनेस पर हैरानी भी जता रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).