VIDEO: 200 रुपये का तेल लेकर लूट लिया JDU प्रदेश अध्यक्ष का पेट्रोल पंप, दिनदहाड़े की फायरिंग
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एक बदमाश हेलमेट लगाए बाइक पर बैठा दिख रहा है. एक बदमाश टोपी और मास्क में है. एक बदमाश के हाथ में पिस्टल है.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली में एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. यह पेट्रोल पंप जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (JDU Umesh Kushwaha) का बताया जा रहा है. घटना महनार स्थित महिंदवाड़ा की है.
तीन युवक बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे. उन्होंने पहले 200 रुपये का तेल लिया फिर पैसा मांगने पर नोजल मैन को पिस्टल सटा दी. एक राउंड गोली भी चलाई. इसके बाद नोजल मैन के पास रखे लगभग 15 हजार रुपये को लूटकर बदमाश फरार हो गए.
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एक बदमाश हेलमेट लगाए बाइक पर बैठा दिख रहा है. एक बदमाश टोपी और मास्क में है. एक बदमाश के हाथ में पिस्टल है.
महनार थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय का कहना है कि पेट्रोल पंप पर आए तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, JDU प्रदेश अध्यक्ष का ही पेट्रोल पम्प लूट लिया | Unseen India pic.twitter.com/UXbHwUTeqi
— UnSeen India (@USIndia_) October 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

