VIDEO: बिहार के कृषि मंत्री का वीडियो वायरल, कहा- 'हमारे विभाग में सभी चोर और हम उनके सरदार हैं'
बिहार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा "हमारे विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं."
Bihar Agriculture Minister Sudhakar Singh Viral Video: बिहार में नई गठबंधन से बनी नई नीतीश सरकार की परेशानी सरकार के ही मंत्रियों की वजह से खड़ी होती दिख रही है. आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार (Nitish Kumar) में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर कह दिया और खुद को उनका सरदार बता दिया है.
बिहार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा "हमारे (कृषि) विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं. मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं.. सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं.
#WATCH हमारे (कृषि) विभाग में कोई ऐसा नहीं है जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं। मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं.. सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं: बिहार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह,कैमूर, बिहार
(सोर्स-वायरल वीडियो) pic.twitter.com/QL7aGiMkjb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

